लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ने के साथ ही सवा सौ करोड़ की आबादी अब लगातार 68 दिन तक बंदिशों में रहेगी।
दुनिया के किसी भी देश में इतनी बड़ी आबादी के साथ इतने दिनों तक चलने वाला यह सबसे बड़ा लॉकडाउन है।
13 मई मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन अभी पूरी तरह नहीं हटेगा। हालांकि उन्होंने चौथे चरण में ज्यादा छूट का संकेत भी दिया था।
- सभी स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
- घरेल, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी।
- होटल रेस्टोरेंट्स बंद रहेंगे, होम डिलीवरी की इजाज़त रहेगी।
- मेट्रो सेवा भी 31 मई तक बंद रहेगी।
- नई गाइडलाइन के मुताबिक, रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन अब राज्य सरकारें तय करेंगी।
- सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी।
- ईद पर किसी भी तरह का सामूहिक/सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।
- शादी में 50 और शवयात्रा में 20 लोगों की अनुमति।
- सभी प्रकार के राजनैतिक/सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रतिबंधित।
- बिना दर्शकों के खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम।
- अंतरराज्यीय बसें राज्यों की आपसी सहमति से चल सकती हैं।